>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
VIDEO...गर्जन के साथ प्रगट हुए भगवान तो देखने उमड़े हजारों Friday 05 May 2023 05:03 PM UTC+00 Nagaur. नृसिंह भगवान की रम्मत का मुख्य कार्यक्रम बंशीवाला मंदिर में देर शाम शुरू हुआ। भगवान नृसिंह की रम्मत देखने के लिए शहर एवं आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ा। बीकानेर, जोधपुर, अजमेर आदि सीमावर्ती जिलों से भगवान नृसिंह की रम्मत देखने पहुंचे थे। मंदिर में सुबह करीब छह बजे नृसिंह भगवान के अर्चन के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई की गई। शाम को नृसिंह भगवान निज मंदिर से रम्मत करते हुए चौक में परिसर में निकले। भगवान को देखते ही इधर-उधर घूम रहे मलूका गायब हो गए। सिंह के समान गरजते हुए भगवान नृसिंह रम्मत करते हुए श्रद्धालुओं के जयघोषों के साथ झालर आदि की धुन पर बारियों में पहुंचे। प्रतीकात्मक तौर पर खंबा फाडकऱ निकले नृसिंह भगवान ने हिरण्यकश्यप का पेट फाड़ते हुए सिंह की गर्जन के साथ उसका वध करने के साथ प्रतीकात्मक तौर पर हर्ष की मुद्रा में भक्त प्रहलाद को गोद में उठाकर स्पर्श कर आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात मंदिर की बारियों में करीब एक घंटे तक रम्मत करते रहे। रम्मत के दौरान भगवान के जयघोषों के साथ श्रद्धालू वंदन भी करते नजर आए। इस मौके पर मंदिर परिसर पूरा भरा नजर आया। स्थिति यह रही कि मुख्य गेट से लेकर पूरे मंदिर परिसर में हर ओर केवल श्रद्धालुओं की भीड़ ही नजर आ रही थी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
