>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में 'फ्री बिजली' का 'सियासी करंट', गहलोत सरकार पर BJP-RLP हमलावर, गरमाने लगा मुद्दा Thursday 01 June 2023 04:58 AM UTC+00 जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह तक की छूट की घोषणा आज से लागू हो गई है। अब 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा और उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा। यानी कि 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
इधर, इस घोषणा पर भाजपा ने कई दलीलों के साथ गहलोत सरकार पर पलटवार करना शुरू कर दिया है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सरकार की घोषणा को नौटंकी करार देते हुए कई सवाल भी दागे हैं।
फ्यूल सरचार्ज माफ करना नौटंकी: राठौड़
'घोषणा से पहले बकाया चुकाए सरकार'
'सरकार की नीति और नियत में खोट'
'बिजली आएगी ही नहीं, तो छूट कैसी?'
घोषणा छलावा, कभी पूरी नहीं होगी: सीपी जोशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए पूछा, 'क्या प्रधानमंत्री जी की ऐतिहासिक सभा से भयभीत हो गए मुख्यमंत्री गहलोत जी ?' उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने अब तक साढ़े 4 साल में ना तो किसानों का कर्जा माफ किया, न बेरोजगारों को भत्ता दिया। 100 यूनिट बिजली फ्री की जगह 100 अपराध कम करने की बात कहते तो हमारे प्रदेश की महिलाएं, बच्चे, दलित, आदिवासी सुरक्षित होते, युवाओं को भी राहत मिलती कि अब प्रदेश में पेपर लीक नहीं होंगे। यह राहत नहीं, घोषणावीर की बस एक और चुनावी घोषणा मात्र है, जो कभी पूरी नहीं होगी, बस जनता के साथ छलावा है।
अन्य राहत भरी घोषणाओं की भी अपेक्षा: सांसद बेनीवाल
मुख्यमंत्री ने ये की है घोषणा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।
सीएम गहलोत की अपील बिजली उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह की 'फ्री बिजली' देने की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री ने बिजली बचाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की है। उन्होंने एक संदेश में कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी का दायित्व है कि बिजली का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
