>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
CM अशोक गहलोत की फ्री बिजली की घोषणा पर राजेंद्र राठौड़ ने क्यों कहा कि गजब की टाइमिंग है Thursday 01 June 2023 04:41 AM UTC+00 CM Ashok Gehlot Big Gift Free Electricity In Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार आधी रात ट्वीट कर बिजली पर देर रात घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से मुख्यमंत्री इस कदर प्रभावित हो गए कि उन्हें देर रात राहत की घोषणा करने को मजबूर होना पड़ा, लेकिन ऐसी घोषणा से जनता झांसे में नहीं आयेगी। राठौड़ ने कहा कि हद है, साढ़े 4 साल तक औसतन 55 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्ज विद्युत उपभोक्ताओं से वसूलने वाली कांग्रेस सरकार अब 200 यूनिट तक फ्यूल सरचार्ज माफ करने की नौटंकी कर रही है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में फ्यूल सरचार्ज मात्र औसतन 18 पैसे प्रति यूनिट ही था। जब उद्यमी हड़ताल पर है तो औद्योगिक इकाइयों का फ्यूल सरचार्ज माफ क्यों नहीं कर रहे? पहले विद्युत उपभोक्ताओं को दी गई सब्सिडी के विरुद्ध 15 हजार 180 करोड़ की बकाया राशि विद्युत कंपनियों को चुकाएं। करीब 1 लाख 20 हजार करोड़ का डिस्कॉम्स का घाटा है और सब्सिडी खर्चे के लिए कंपनियों को प्रति वर्ष 60 हजार करोड़ लोन लेना पड़ता है जिसका ब्याज भी सालाना लगभग 6500 करोड़ रुपए है। सरकार पहले इन्हें चुकाये और फिर जाकर घोषणाएं करे तो बेहतर होगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
