>>: Digest for June 02, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

हिण्डोली। युवा मामले, खेल तथा सूचना एवं जनसंपर्क राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने गौवंश के संरक्षण के लिए के कई योजनाएं संचालित कर पशुपालकों को प्रदेश में बड़ी राहत दी है। चांदना गुरूवार को हिण्डोली उपखण्ड के ग्राम पंचायत दबलाना के आकोलिया वह भवानीपचरा के रेण में बनने वाली 13सौ बीघा हाड़ौती की सबसे बड़ी नंदी गोशाला के शिलान्यास समारोह में साधु संतों, ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को सम्बोधित कर रहे थे।

चांदना ने कहा कि वर्तमान गोवंश की बेकद्री को दूर करने में नंदी शाला की महती आवश्यकता है। यहां पर बनने वाली नंदी गोशाला नंदी सेंचुरी के रूप में विकसित किया जाएगा। जो आधुनिक नंदीशाला होगी। उन्होंने कहा कि 1300 बीघा भूमि में बनने वाली नंदीशाला में गोवंश का स्वतंत्र जीवन संभव रहेगा। नंदीशाला को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। इसके बाद आने वाले समय में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी नंदीशालाओं के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा के लिए सभी वर्ग आगे आएं और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि नंदीशाला के निर्माण से जहां एक ओर गोवंश का संरक्षण सुनिश्चित होगा, वहीं दूसरी ओर किसानों को आवास पशुओं के कारण होने वाले फसल के नुकसान से भी राहत मिलेगी।


यह भी पढ़ें : राजस्थान के 5 लाख से ज्यादा परिवारों ने करवाया कामधेनु बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे ये बड़े फायदे

चांदना ने कहा कि बड़े भूभाग में बनने वाली गौशाला में 800 बीघा में चारागाह का विकास किया जाएगा और शेष जगह पर गोवंश को रखा जाएगा। गौशाला में छाया, पानी व चारे की पर्याप्त व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुधन संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य किए हैं। वर्तमान में लगाए जा रहे राहत कैंपों में पशुधन बीमा के माध्यम से गोवंश के संरक्षण को बढावा मिल रहा है। राज्यमंत्री ने किया पौधारोण हिण्डोली. शिलान्यास समारोह के दौरान राज्यमंत्री चांदना ने नंदी गोशाला स्थल पर पीपल और वट वृक्ष का पौधारोपण भी किया।

इस दौरान साधु, संतों, पुजारियों, धर्मगुरूओं और विद्वानजन मौजूद रहे। जिनको शाल ओढ़ाकर मोमेंटो देकर सम्मान किया एवं संतों से आशीर्वाद लिया। समारोह में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नंदीशाला के निर्माण गोवंश का संरक्षण सुनिश्चित होगा। पूर्व विधायक सीएल प्रेमी ने कहा कि हिण्डोली-नैनवां के सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इन कार्यों से क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। साथ ही उन्हें सुविधाएं भी मिलेंगी।


यह भी पढ़ें : राजस्थान में बिजली फ्री करने के बाद, इस जिले में होगा टूरिज्म विकास

इस अवसर पर संत बालकृष्ण महाराज, बालकदास, कैलाश सियाराम, हंसराज, श्योजीलाल, कमलेश, हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, कुलदीप सिंह रेण,पंचायत समिति सदस्य दुर्गालाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव संदीप पुरोहित, आनंदीलाल मीणा, दिनेश शर्मा, दबलाना सरपंच रणजीत सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, ओमप्रकाश जैन, सतीश गुर्जर, रामलाल, ग्यारसीलाल, महेश सोमाणी सहित कई गोरक्षक आदि मौजूद रहे। किसानों ने जताया हर्ष हिण्डोली.समारोह में भाग लेने आए सैकड़ों किसानों ने बताया कि गांवों में आवारा गोवंश से फसलों को काफी नुकसान होता है। नंदी गौशाला खुलने से सैकड़ों की संख्या में गांव में विचरण करने वाली पशुओं को गोशाला में भिजवाया जाएगा। इससे गायों की कद्री होगी एवं किसानों को भी नुकसान नहीं होगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.