>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
32 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोडऩे जा रही जैसाण की गर्मी पर फिरा ' पानी' Saturday 01 July 2023 12:22 PM UTC+00 जैसलमेर. रेत के समंदर के बीच बसे खूबसूरत जैसलमेर पर इस वर्ष भीषण गर्मी के तेवरों को देखकर करीब 32 वर्ष पुराना रिकार्ड टूटने के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बीच बारिश के मौसम से पहले ही बारिश ने औसत बारिश के आंकड़े को कभी का पीछा छोड़ दिया। ऐसे में मानूसन में और अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस वर्ष अप्रेल व मई महीने की गर्मी ने सरहदी जिले के बाशिंदों को बेहाल कर दिया था। सूर्यदेव के तल्ख तेवर को देखकर जानकार जिले में गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड तोडऩे का अनुमान लगा रहे थे। गत 13 मई 2023 को ही जैसलमेर का अधिकतम तापमान ४6.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में पूरे मई और आगामी जून महीनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के अनुमान लगाए जा रहे थे। साथ ही 32 वर्ष पुराने गर्मी के रिकॉर्ड के ध्वस्त होने की उम्मीद भी लगाई जा रही थी, लेकिन मई व जून महीनें में बारिश की झड़ी से जुदा स्थिति देखने को मिल रही है। झुलसा रही उमस, बारिश से सुकून मार्च से मई माह तक 192.2 एमए, वार्षिक औसत से ज्यादा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
