>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एक दिन में 16 जनों को काटा, घरों में कैद लोग, बाहर लगा पहरा Saturday 01 July 2023 11:18 AM UTC+00 भीलवाड़ा | शहर का पुराना भीलवाड़ा क्षेत्र बंदरों के आतंक से कांप उठा है। बंदरों ने शुक्रवार को 16 जनों को काट लिया। इनमें कई को हालत गंभीर होने से एमजीएच में भर्ती कराया गया। बीस दिन में 100 से अधिक लोग बंदरों के काटने पर अस्पताल पहुंचे। बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोग घरों से निकलने से बचने लगे हैं। कुछ गली-मोहल्ले में अघोषित कर्फ़्यू है। मोहल्लों में लोग लाठियां लेकर दिनभर पहरा देते हैं।बच्चों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा। महिलाओं ने खुद को घरों में कैद कर लिया। इतना होने के बावजूद नगर परिषद व वन विभाग के अफसर लापरवाही की चादर ओढ़े हैं। इससे लोगों में रोष है।
![]() चार दिन से आ रही 'टीम' यह भी पढ़ें : एक साल की बेटी के पास सो रही मां का पिता ने काटा गला, फिर खुद ने पिया कीटनाशक बंदरों ने बोला हमला, हाथ-पैर पर आए 18 टांके ![]() बंदरों को पकड़ने के लिए जयपुर व भरतपुर नगर निगम से सम्पर्क किया। पूरे राजस्थान में मथुरा की टीम ही बंदर पकड़ती है। मथुरा से टीम आ चुकी है। पकड़ने के लिए पिंजरा भी मंगवा रहे हैं। - हेमाराम, आयुक्त, नगर परिषद |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


