>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Monsoon Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी, इतनी देर में होने वाली है बारिश Saturday 01 July 2023 07:49 AM UTC+00 करौली। मौसम विभाग ने दौसा, भरतपुर, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कुछ स्थानों तेज बारिश (Rajasthan Rain Alert) हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोटा, बूंदी, बारां, जयपुर, चूरू, झुंझुंनू, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- IMD Rain Forecast: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटे हैं बेहद खतरनाक, यहां होगी भारी बारिश वहीं करौली के सपोटरा उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश होने से कई जगह पानी भर गया। खेतों में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए। क्षेत्र के मांगरोल, बापौती, डाबरा, डिकोली, पीलोदापुरा, खिरखिडी, बाजना, मिझौरा, आडाडूंगर, गज्जूपुरा, गोठरा आदि में जोरदार बरसात हुई। खेतों में पानी भरने से बीज खराब होने का अंदेशा है। किसानों ने बताया कि हाल ही में बुवाई की है। ऐसे में अधिक समय तक पानी भरा रहा तो नुकसान होने की संभावना है। सपोटरा उपखंड क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत बुवाई हो चुकी है। बरसात के बाद ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- पहले स्टंट कर बाइक को मारी टक्कर, फिर अस्पताल पहुंच किया हंगामा, सिर में घुसा दिया चाकू, जानें पूरा मामला |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
