>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पहले स्टंट कर बाइक को मारी टक्कर, फिर अस्पताल पहुंच किया हंगामा, सिर में घुसा दिया चाकू, जानें पूरा मामला Saturday 01 July 2023 07:31 AM UTC+00 जोधपुर। घोड़ा घाटी के पास नवनिर्मित राव जोधा रोड पर रील बनाने या स्टंट करने के दौरान एक बाइक की टक्कर से दूसरी बाइक पर सवार दंपती घायल हो गए। वे मासूम बच्ची के साथ महात्मा गांधी अस्पताल की आपातकालीन इकाई पहुंचे, जहां टक्कर मारने वालों के साथ आए 15-20 युवक पहुंच गए और घायल दम्पती के रिश्तेदार के ललाट पर चाकू मार दिया। अस्पताल में हंगामा हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। यह भी पढ़ें- IMD Rain Forecast: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 24 घंटे हैं बेहद खतरनाक, यहां होगी भारी बारिश यह भी पढ़ें- Good News: अब ट्रेन में खाना ले जाने की जरूरत नहीं, बस इतने रुपए में मिलेगी पूरी और आलू की सब्जी इतने में टक्कर मारने वाले युवकों ने मोहल्ला लायकान से कुछ और युवकों को बुला लिया। वे घायल दम्पती के पीछे पीछे एमजीएच पहुंच गए, जहां टक्कर मारने से घायल करने का आरोप लगाकर दम्पती से झगड़ा करने लगे। रिश्तेदार मोहम्मद रमजान व अन्य ने बीच बचाव किया। हमलावरों ने चाकू से मोहम्मद रमजान के ललाट पर वार कर दिया. जिससे वो घायल हो गया। आपातकालीन इकाई में हंगामा हो गया, तब हमलावर भाग गए। पहले चौकी और फिर थाने से पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल का उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को घर भेजा गया। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
