>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
वॉट्सएप यूजर्स के लिए लेकर आया कमाल का फीचर, दूसरे दिवाइस पर आराम से कर पाएंगे चैट Saturday 01 July 2023 09:55 AM UTC+00 | Tags: apps WhatsApp Chat Transfer : मेटा के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने शुक्रवार को एक समान ऑपरेटिंग सिस्टम वाले दो हैंडसेट के बीच वाट्सएप चैट हिस्ट्री (WhatsApp Chat History) स्थानांतरित करने के सुरक्षित तरीके की घोषणा की। पहली बार उपयोगकर्ता एप से बाहर निकले बिना अपनी पूरी चैट और मीडिया इतिहास को सुरक्षित रख सकते हैं। जुकरबर्ग ने कहा, अनौपचारिक थर्ड पार्टी ऐप्स का उपयोग करने की तुलना में यह अधिक सुरक्षित और क्लाउड सेवाओं की तुलना में अधिक निजी है। स्थानांतरण प्रक्रिया एक क्यूआर कोड (QR Code) के साथ प्रमाणित होती है। डेटा केवल आपके दो उपकरणों के बीच साझा किया जाता है, और स्थानांतरण के दौरान पूरी तरह से एन्क्रिप्ट किया जाता है। यह आपके चैट इतिहास का बैकअप लेने और उसे पुनस्र्थापित करने से भी तेज़ है और अब आप बड़ी मीडिया फाइलों और एटैचमेंट्स को भी स्थानांतरित कर सकते हैं, जो आमतौर पर पहले नहीं रखे जा सकते थे। कंपनी के अनुसार, यदि आप अपना चैट ट्रांसफर करने के लिए तैयार हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास भौतिक रूप से दोनों डिवाइस हैं, वाई-फाई से कनेक्ट हैं और लोकेशन इनेबल्ड हैं। अपने पुराने फोन पर, सेटिंग्स पर जाएं, फिर चैट और चैट ट्रांसफर करें और प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपने नए फोन से स्क्रीन पर दिखाए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। जुकरबर्ग ने कहा, अगर आप अपने वाट्सऐप चैट को नए फोन में ले जाना चाहते हैं, तो अब आप इसे अपने डिवाइस से बाहर निकले बिना अधिक निजी तौर पर ऐसा कर सकते हैं। -आईएएनएस Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
