>>: Home Remedies For Rib Pain: पसली के दर्द में इन 5 घरेलू उपायों से मिल सकता है आराम

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Home Remedies For Rib Pain: 250 ml पानी लेकर उसमें एक चम्मच अजवायन मिलाएं और तब तक उबालें, जब तक पानी चौथाई ना रह जाए। रोजाना सोने से पहले 2 चम्मच इस काढ़ा के सेवन से थोड़े दिनों में ही पसलियों के दर्द में आराम मिल जाएगा।

Home Remedies For Rib Pain: फेफड़ों में कफ जम जाने से नसों में जकड़न आ जाती है, जिससे पसलियों में दर्द शुरू हो जाता है। ठंड के मौसम में अथवा ठंडी चीजों का अधिक सेवन करने से ऐसी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। आमतौर पर जो लोग ठंडे पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं, उनमें कफ की समस्या अधिक देखने को मिलती है। पसलियों में दर्द हो जाने पर व्यक्ति के सीने में दर्द होने के साथ बेचैनी भी बढ़ जाती है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिनसे पसली के दर्द में आराम मिल सकता है...

यह भी पढ़े-ऐसे बनाएं फेफड़ों को सेहतमंद, ये सुपरफूड आपके जानिए फेफड़ों को बनाएंगे मजबूत

Clove लौंग
सर्दी खांसी अथवा कफ की समस्या में कफ की समस्या में लौंग को मुंह में रखकर चूसना फायदेमंद हो सकता है। इससे काफी आसानी से निकल जाता है और पसलियों के दर्द में भी राहत मिलती है। इसके अलावा, दमा जैसे श्वसन रोगों में भी लौंग फायदेमंद होती है।


Celery अजवाइन
250 ml पानी लेकर उसमें एक चम्मच अजवायन मिलाएं और तब तक उबालें, जब तक पानी चौथाई ना रह जाए। रोजाना सोने से पहले 2 चम्मच इस काढ़ा के सेवन से थोड़े दिनों में ही पसलियों के दर्द में आराम मिल जाएगा।

यह भी पढ़े-बढ़ते तनाव को दूर करने के लिए आहार में करें बदलाव, इन चीजों को करे शामिल

Mustard oil सरसों का तेल
लगभग 20 ग्राम अजवाइन और पांच लहसुन की कलियों को 250 ml सरसों के तेल में मिलाकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। तेल की मात्रा जब आधी रह जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा हो जाने पर इसे कांच की बोतल में भर लें। जब भी पसलियों में दर्द हो, तो इस इस तेल से मालिश करने पर आराम मिलता है।

Tulsi तुलसी
5-6 तुलसी के पत्तों तथा 2-3 लॉन्ग को दूध में डालकर उबाल लें। पसलियों के दर्द में इस दूध के सेवन से राहत मिलती है। और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

यह भी पढ़े-मानसून के मौसम में झड़ते बालों की समस्या के लिए आयुर्वेदिक उपाय

Camphor कपूर
शरीर में वायु के प्रभाव के कारण सीने तथा पसलियों में दर्द होने पर कपूर के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है। इससे दर्द में राहत मिल सकती है।

Tags:
  • health
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.