>>: GST Collection: जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपए

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जून में जीएसटी संग्रह 12 प्रतिशत बढ़कर 1.61 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया। छह साल पहले एक जुलाई 2017 को जीएसटी कर व्यवस्था लागू होने के बाद से सकल कर संग्रह चौथी बार 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 2.80 प्रतिशत बढ़कर 1,61,497 करोड़ रुपए हो गया, जबकि मई में यह 1,57,090 करोड़ रुपए था। जून में एकत्रित जीएसटी में से सीजीएसटी 31,013 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 38,292 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 80,292 करोड़ रुपए और उपकर 11,900 करोड़ रुपए था। सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 36,224 करोड़ रुपए और एसजीएसटी को 30,269 करोड़ रुपए का निपटान किया है।

यह भी पढ़ें : HDFC Bank Merger: एक जुलाई से एक हो गए एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक

घरेलू लेनदेन राजस्व 18 प्रतिशत अधिक

नियमित निपटान के बाद जून में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 67,237 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 68,561 करोड़ रुपए था। जून का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 12 प्रतिशत अधिक है। जून के दौरान, घरेलू लेनदेन से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 18 प्रतिशत अधिक है। यह चौथी बार है कि सकल जीएसटी संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

Tags:
  • economy
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.