>>: Digest for July 02, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

उदयपुर.जावर माइंस. जयसमंद. एसीबी उदयपुर टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए सराड़ा तहसील के पिलादर के पटवारी को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी कि आबादी पट्टे का मौका पर्चा बनाने एवं पट्टा जारी करवाने की एवज में पटवारी गणपत लाल मीणा चालीस हजार रुपए की मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी के उदयपुर के महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया गया एवं पुलिस निरीक्षक डॉ सोनू शेखावत ने कार्रवाई करते हुए पटवारी गणपत लाल मीणा पुत्र शिव लाल मीणा निवासी वार्ड 8 गांव जहाजपुर तहसील व जिला प्रतापगढ़ हाल निवासी रत्ना दूध डेयरी सुंदरवास उदयपुर को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है।उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी ने शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से पांच हजार रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिए थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

..............................

मूर्तियां चोरी का आरोपी गिरफ्तार
घासा. रख्यावल िस्थत गोरकिया माताजी मंदिर से पिछले दिनों मूर्तियां चोरी होने के मामले मेंं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में मंदिर के पुजारी ने गोरकिया माताजी, गणेशजी, एवं छोटी मोटी पत्थर की मूर्तियां चोरी का मामला दर्ज कराया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाॅ. प्रियंका व मावली डिप्टी कैलाश कंवर राठौड के निर्देशन में थानाधिकारी सुबोध जांगिड द्वारा विशेष टीम का गठन कर आरोपी गमाना पुत्र नवा भील निवासी भील बस्ती रख्यावल घासा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की।

जयसमंद . उदयपुर. जयसमन्द झील में 2 युवकों के डूबने की सूचना सराडा फ्लड कंट्रोल सेल तथा तहसीलदार को सहायक अभियंता जल संसाधन द्वारा दी गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने मौके पर पुलिस जाप्ता भेजा। झाड़ोल सीएचसी से डॉ विनय मय एम्बुलेंस, साथ ही स्थानीय पटवारी भी पहुंचे । पूरा प्रशासन आधे घंटे में मौके पर पहुंच गया। वहां पहुंचने पर मालूम चला कि यह एक मॉक ड्रिल थी, तब कहीं जाकर राहत की सांस ली। मौके पर सहायक अभियंता जल संसाधन धर्मेंद्र चौबीसा , कनिष्ठ अभियंता हितेश पटेल , तहसीलदार कीर्ति भारद्वाज , झाड़ोल हॉस्पिटल से डॉ विनय प्रकाश शर्मा, जयसमन्द पुलिस चौकी से महेंद्र सिंह , पटवारी वीरपुरा भूपेन्द्र सुथार,कांस्टेबल महेंद्र सिंह आदि पहुंचे।

अवैध मछली पकड़ने वालों के खिलाफ ग्रामीण लामबंद
भटेवर.कस्बे के प्रमुख जल स्त्रोत आमलिया तालाब पर अवैध मछली पकड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। तालाब में अवैध मछली पकड़ने वालों ने चोरी-छिपे जाल डाल दिए। इस पर ग्राम के युवाओं एवं अन्य ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र खारोल के नेतृत्व में युवाओं ने अपने स्तर पर वाहनों के ट्यूब लेकर तालाब में सर्च अभियान चलाया। इसके बाद तालाब में डाली गई अवैध जालों को बाहर निकालकर जलाया गया। हालांकि अंधेरा होने पर युवा तालाब से बाहर निकल गए। तालाब में अभी भी कई जाले पड़ी हुई है। जिनको शनिवार सुबह फिर अभियान चलाकर बाहर निकाला जाएगा। अवैध मत्स्याखेट को लेकर के ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी सूचित किया। ज्ञात रहे कि तालाब पर पंचायत द्वारा मछली पकड़ने के लिए पूर्णतया रोक लगाई गई है। इसके बावजूद चोरी-छिपे जाल डालकर अवैध मछली पकड़ने का काम किया जा रहा है। पूर्व में भी तालाब से अवैध जाले बाहर निकालकर कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

उदयपुर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था शनिवार सुबह रवाना हुआ। बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए मेवाड़ से पहला जत्था बेदला श्री साईं टूरिज्म के नेतृत्व में निकलता है 25वीं बार अमरनाथ यात्रा कर रहे गहलोत ने बताया कि यात्रा को श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मूलचंद वालेचा वह पुलिस अधिकारी चेतना भाटी ने हरी झंडी बताकर रवाना किया। गहलोत ने बताया की मेवाड़ में बारिश की कामना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर यह जत्था बाबा बर्फानी का 8 तारीख को दर्शन करेगा । उन्होंने बताया की यह 17 दिन की यात्रा होगी जिसमे अमृतसर वैष्णो देवी श्रीनगर अमरनाथ दर्शन लेह लद्दाख कारगिल का भ्रमण करने के पश्चात पुनः उदयपुर लौटेगी। इस अवसर पर बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाने का बम बम भोले के नारों के साथ यात्रियों को अपने परिजनों ने मालाओं पहना कर उत्साह के साथ साथ मेवाड़ से यह पहला जत्था रवाना हुआ।

उदयपुर/पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क। राजस्थान के उदयपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वायरल हो रहे वीडियो में बीच सड़क पर 10-12 महिलाएं एक महिला को नग्न कर पीट रहीं हैं। वीडियो में कोई थप्पड़ मारते नजर आ रहा है तो कोई चप्पल से पीट रहा है। इस पूरी घटना के दौरान महिला का बच्चा अपनी मां के साथ है और वह बुरी तरह से रो रहा है, बिलख रहा है। लेकिन उसकी कोई नहीं सुन रहा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने क्या एक्शन लिया है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

विधवा महिला पर प्रेम प्रसंग का शक
दरअसल पीड़िता महिला उदयपुर की रहने वाली बताई जा रही है। उदयपुर के बेकरिया थाना इलाके में रहने वाली महिला के पति की कुछ समय पहले मौत हो गई। पति की मौत के बाद वह अपने तीन साल के बेटे के साथ रह रही थी। गुरुवार को दोपहर में पाली जिले से कुछ महिलाएं बेकरिया इलाके में रहने वाली विधवा महिला के पास आई। वे उसे और उसके बच्चे को अपने साथ कोटड़ा क्षेत्र में ले गई। वहां ले जाकर बुरी तरह से मारपीट की। नग्न कर दिया। बाल काट दिए। चप्पल जूतों से पीटा गया।

यह भी पढ़ें : सावधान! साइबर ठगी का नया पैंतरा, बिना किसी लिंक या ओटीपी के बैंक खातों से डेढ़ लाख रुपए पार


उनका आरोप था कि विधवा महिला का उनके गांव में रहने वाले युवकों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात पर शक ही शक में बुरी तरह से मारपीट कर दी गई। मारपीट करने के बाद अब इस वीडियो को आज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : आज से तीन माह के लिए बंद हो जाएंगे रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य जोन

उदयपुर. चीरवा स्थित सिंघ ऋषि आश्रम के दिगंबर खुशाल भारती महाराज का चातुर्मास प्रवेश गोवर्धन विलास स्थित बड़बडेश्वर महादेव मंदिर में हुआ। संत के चातुर्मास प्रवेश को लेकर महाकाल चातुर्मास सर्वसमाज सेवा संगठन की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे जगदीश मंदिर में संत ने दर्शन किए। उनकी अगवानी मुख्य अतिथि मेवाड पूर्व राजपरिवार के विश्वराज सिंह मेवाड़ थे। विशिष्ट अतिथि आलोक संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत थे। दोनों अतिथियों ने संत की अगवानी की। सुबह 9.30 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें दिगंबर संत खुशाल भारती, अमेरिका से आए मायाभारती, ऋषि भारती के साथ जितेंद्र भारती, कमलगिरी, राहुल गिरी, अनुप गिरी आदि संत मौजूद रहे। शाेभायात्रा में 101 कलश लिए महिलाएं चल रही थी। इसके साथ ही विभिन्न समाज-संगठनों की झांकियां शामिल थी। इनमें श्रीनाथजी, शिव तांडव और अखाडा प्रदर्शन ने लोगों को आकर्षित किया। मार्ग में जगह-जगह संत का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न खाद्य और पेय पदार्थों की स्टाल भी लगाई गई। शोभायात्रा दोपहर 2.30 बजे बड़बडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वहां संतों का सनातन परंपरा के अनुसार विशेष स्वागत किया गया। रात को भजन संध्या हुई। इसमें देर रात तक महेंद्र राठौड, सुरेश गहलोत, कमेलश राव ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
इन संगठनों ने किया स्वागतशोभायात्रा के आलोक विवेकानंद गुरुकुलम सेक्टर-11 पहुंचने पर आलोक संस्थान अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुमावत, कांता कुमावत, शशांक टांक, निश्चय कुमावत, नववर्ष समारोह समिति के शिव सिंह सोलंकी, निहारिका कुमावत, कमलेंद्र सिंह पवार, प्रतीक कुमावत, भूपेंद्र सिंह भाटी, हितिशा कुमावत, अरविंद जैन सहित गणमान्य उपस्थित थे। मां आशापुरा संगठन की ओर से मातृशक्ति अम्बे वाहिनी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने धानमंडी लखारा चौक में स्वागत किया। संत का आतिशबाजी और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद आरती उतारी गई। इस अवसर पर चेतन सोनी, विजय जोशी, कुलदीप जैन, आदर्श जैन, अनिल सिंह राणावत, राजेश भावसार, उषा सोनी, कोमल सोनी, वृंदा सोनी, पुष्पा साहू, राधा सोनी, आदि मौजूद रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.