>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
मानसरोवर में फिर गुंडागर्दी, बहन से बदतमीजी, दो भाइयों के सिर फोड़ दिए, बीच सड़क केक काट रहे लड़कों ने बोला हमला Thursday 31 August 2023 08:39 AM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। मानसरोवर में गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। दो भाई अपनी बहन के साथ बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान बहन के सामने ही बदमाशों ने दोनों भाइयों के सिर फोड़ दिए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर गए। बुधवार रात को मानसरोवर थाने में केस दर्ज कराया गया है। दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी शोभित नाम का युवक मानसरोवर इलाके में अपनी बाइक से गुजर रहा था। बाइक पर छोटा भाई और बहन भी सवार थे। बीच सड़क पर बाइक को आड़ा तिरछा लगाकर 10 से 15 लड़के किसी साथी का जन्मदिन मना रहे थे। सड़क पर ही केक काट रहे थे। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। वहां से गुजरने के दौरान शोभित ने उन लड़कों को साइड में होकर जन्मदिन मनाने के लिए कहा तो इसी बात पर विवाद हो गया। शोभित को आरोपियों ने बाइक से नीचे उतारा। दोनों भाइयों से मारपीट शुरू कर दी। बहन ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी धक्का मारा। दोनों के सिर फोड़ दिए। शोभित और उसके छोटे भाई के सिर में टांकें लगे हैं। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आस—पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। थाने में मारपीर और छेडछाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
