>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गोविंददेवजी व राधाजी की कलाई पर बांधी सुनहरी कलाबूत की राखी Thursday 31 August 2023 09:06 AM UTC+00 जयपुर. राजधानी जयपुर के मंदिरों में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह भगवान का अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया। शहरवासियों के आराध्य गोविंददेवजी के मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। शृंगार झांकी में महंत अंजन कुमार ने ठाकुरजी और राधाजी की कलाई पर सुनहरी कलाबूत की राखी धारण करवाई। इससे पूर्व भगवान को फूल और मोली की राखी बांधी गई। ठाकुरजी को सुनहरी पारचे की पोशाक धारण करवा कर 56 भोग झांकी सजाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भी ठाकुरजी को राखी अर्पण की। श्रद्धालुओं ने मंदिर के जगमोहन में ठाकुरजी के आगे लगी रेलिंग पर रक्षासूत्र बांधे। इस मौके पर ठाकुरजी, राधारानी, सखियों और गौरांग महाप्रभु को रंग-बिरंगी राखी धारण कराई गई। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
