>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कर वसूली में भीलवाड़ा निकाय फिसडडी, सर्वे के अभाव में करोड़ों का फटका Wednesday 30 August 2023 05:23 AM UTC+00 भीलवाड़ा. नगर परिषद सीमा क्षेत्र में कितनी प्रोपर्टी है इसकी जानकारी अफसरों को नहीं है। इसी के चलते निकाय पूरा कर वसूल नहीं कर पा रहा। सालाना करोड़ों का नुकसान झेलने के बाद भी अफसरों की अनदेखी परिषद के लिए भारी पड़ रही है। प्रोपर्टी को लेकर वर्ष-2007 के बाद कोई सर्वे नहीं हुआ। इसके अभाव में शहर में सैकड़ों सम्पत्तियों पर करोड़ों रूपए का नगरीय कर बकाया चल रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण वसूली के जिम्मेदार शाखा में अधिकारियों और कर्मचारियों के नफरी की कमी है। कर्मचारियों के सभी पद रिक्त चल रहे है। ऐसे में सम्पतियों के मालिकों को नोटिस तक जारी नहीं हो पा रहे है। गौरतलब है कि नगर विकास न्यास और स्थानीय निकायों का राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष-2007 में राज्य सरकार ने नगरीय कर लागू किया था। परिषद ने सर्वे में कुल 74 हजार 369 सम्पतियां पाई थी है। इनमें से 6 हजार 723 को कर योग्य सम्पत्ति माना। परिषद हर साल इन सम्पतियों के मालिकों को कर जमा कराने के लिए नोटिस जारी करती है, लेकिन इनके मालिकों से मामूली वसूली ही हो पा रही है। शहर में 80 हजार से अधिक प्रोपर्टी का सर्वे करने के लिए परिषद ने टेंडर जारी किया है। सर्वे पर 2.25 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इसके लिए 11 सितम्बर तक आवेदन मांगे है तथा टेंडर 12 सितंबर को खोले जाएंगे। इसे लेकर 13 फरवरी 2023 को बोर्ड बैठक में भी प्रस्ताव ले रखा है। सरकार ने भी प्रोपर्टी के लिए सभी निकायों को पत्र जारी किए। टेंडर में हिस्सा लेने वाले को ऑनलाइन ही खाते में करीब 4.57 लाख रुपए जमा कराने होंगे। ----- कर वसूली की वर्षवार स्थिति |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
