>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लाभ पंचमी पर मेला, 1008 दीपकों से की आरती Sunday 19 November 2023 04:30 AM UTC+00 भीलवाड़ा के अग्रवाल समाज सेवा प्रन्यास ने लाभ पंचमी पर शनिवार को अग्रवाल भवन में दसवां महालक्ष्मी दर्शन मेला लगाया। मंदिर को आकर्षक सजाया। प्रन्यास के संस्थापक दामोदर अग्रवाल ने बताया कि सुबह महालक्ष्मी का अभिषेक व हवन किया गया। शाम को छप्पनभोग लगाया। शाम को 1008 दीपक से आरती की।
पुजारी ओम पाराशर ने बताया कि मेले में माताओं एवं बहनों को महालक्ष्मीजी के दर्शन के बाद कूपन दिए। युवा मंच अध्यक्ष पंकज लोहिया ने बताया कि कूपन का लक्की ड्रा निकाला गया। इसमें प्रथम पुरस्कार को 11 चांदी के सिक्के, द्वितीय पुरस्कार 7 चांदी के सिक्के, तृतीय पुरस्कार 4 चांदी के सिक्के तथा 21 विशिष्ट पुरस्कार दिए गए। प्रथम 500 दर्शन करने वाली महिलाओं को भी आकर्षक उपहार दिए गए। स्टाल लगाई गई थी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
