>>: सूर्य आराधना का पर्व छठ आज, डूबते सूरज को देंगे अर्घ्य

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा में छठ रविवार को मनाई जा रही है। तालाब या कुण्ड पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। चार दिवसीय छठ महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया गया।

 

महिलाओं ने व्रत किया। पूरे दिन अन्न और जल का सेवन नहीं किया। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर चावल और गुड़ से बनाई खीर व विभिन्न फलों को बांटा गया।


जिला प्रशासन ने तालाब व कुंड की सफाई करवाई है। मैथिल सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि छठ पूजा रविवार को होगी। सोमवार को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। भीलवाड़ा में मुख्यत: वाटर वर्क्स तालाब, मानसरोवर, हरनी महादेव, धंधोलाई तालाब के अवावा महादेवी पार्क में छठ का कार्यक्रम होगा। शनिवार को व्रती दिनभर निर्जला व्रत रखकर विभिन्न तरह के व्यजन बनाए। फिर केला, मिठाई आदि वस्तुओं को घर के पूजा स्थल पर अर्पित किया। उसी प्रसाद को खाने के बाद 36 घंटे की निर्जला व्रत शुरू हो गया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.