>>: सर्दी की दस्तक: दिनभर धूप-छांव का खेल, रात में पारा 15 से नीचे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

टेक्सटाइल सिटी में सर्दी का अहसास होने लगा है। पांच दिन में दिन का पारा तीन और रात का पारा डेढ़ डिग्री गिरा है। रात का पारा 15 डिग्री से नीचे चल रहा है। सुबह और रात में सर्दी के कारण पंखे बंद हो गए। आधी रात को रजाई ओढ़ने की नौबत आ रही है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.3 तथा न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

वैसे सर्दी का अहसास शाम बाद शुरू होता है और आधी रात तक ठिठुरन में बदल रहा है। सुबह भी नौ बजे तक सर्दी के कारण लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। मौसम में परिवर्तन के कारण बुखार, खांसी, जुकाम के रोगी बढ़े हैं। महात्मा गांधी अस्पताल के आउटडोर में मरीजों की कतार देखी जा सकती है। उत्तर भारत में पिछले दिनों अच्छी बर्फबारी हुई है। इसका सीधा असर सर्द हवाएं शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है। इससे सर्दी बढ़ गई। सर्द हवाओं के साथ सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.