>>: खुद के बूथ पर 90 प्रतिशत तक वोटिंग नहीं करा पाए ‘नेताजी’

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा-शाहपुरा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग के साथ अन्य संस्थाओं व संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने काफी प्रयास किया। चुनावी मैदान में उतरे कुछ प्रत्याशी अपने बूथ पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहे तो कुछ अपने बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान नहीं करा पाए।

 

भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस एवं अन्य बागियों के खुद के बूथ पर मतदान प्रतिशत की राजस्थान पत्रिका ने पड़ताल की। इसमें सामने आया कि अधिकांश प्रमुख प्रत्याशी अपने बूथ पर 90 प्रतिशत मतदान करवाने में भी सफल नहीं हुए। भीलवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी विट्ठलशंकर अवस्थी, शाहपुरा से निर्दलीय कैलाश मेघवाल और मांडल से कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल जाट खुद को मत नहीं दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने बूथ संख्या 253 माजीसा का खेड़ा स्कूल में मतदान किया। वहां 636 में से 622 ने मतदान किया, जो 97.80 प्रतिशत रहा। यह जिले में किसी भी बूथ पर सर्वाधिक है।

प्रमुख उम्मीदवार और बूथ पर वोटिंग
भीलवाड़ा
- भाजपा प्रत्याशी विट्ठलशंकर अवस्थी ने आसींद के बदनोेर में मतदान किया।
- कांग्रेस प्रत्याशी ओम नराणीवाल ने बूथ संख्या 37 आईटीआई में मतदान किया। यहां 1340 में से 747 वोट यानी 55.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
- निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कोठारी ने बूथ संख्या 91 एमएलवी कॉलेज मेें मतदान किया। 1109 में से 758 ने मतदान किया। यहां 68.35 प्रतिशत मतदान हुआ।
- सांसद सुभाष बहेडि़या ने बूथ संख्या 200 कर भवन कार्यालय में मतदान किया। 682 में से 463 ने मतदान किया। यहां 67.89 प्रतिशत मतदान हुआ।
- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा ने बूथ संख्या 193 छोटी पुलिया सुभाषनगर में मतदान किया। 1201 में से 831 ने मतदान किया। यहां 69.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
- नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने बूथ संख्या 131 आमलियों की बारी स्कूल में मतदान किया। 1060 में से 832 ने मतदान किया। यहा 78.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाटी ने बूथ संख्या 195 सामुदायिक भवन आरके कॉलोनी 935 में से 639 ने मतदान किया। यहां 68.34 प्रतिशत मतदान हुआ।

आसींद
-भाजपा के जब्बरसिंह सांखला व कांग्रेस से हगामीलाल मेवाड़ा ने बूथ संख्या 97 आदिवासी स्कूल में वोट किया। 1314 में से 1009 ने वोट डाले यानी 76.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

मांडलगढ़
-भाजपा प्रत्याशी गोपाललाल शर्मा ने बूथ संख्या 151 होड़ा स्कूल में मतदान किया। 731 में से 625 ने मतदान किया, जो 85.50 प्रतिशत है।

शाहपुरा
-भाजपा प्रत्याशी लालाराम बैरवा ने बूथ संख्या 124 पीएसपी कॉलेज में मतदान किया। 932 में से 613 ने मतदान किया, जो 65.77 प्रतिशत है।
- कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र रेगर ने बूथ संख्या 14 रायला स्कूल में मतदान किया। 1161 में से 911 ने मतदान किया, जो 78.47 प्रतिशत है।

जहाजपुर
- भाजपा प्रत्याशी गोपीचन्द मीणा ने बूथ संख्या 5 ऊंचा स्कूल में मतदान किया। 1108 मे से 854 ने मतदान किया, जो 77.08 प्रतिशत है।
- कांग्रेस प्रत्याशी धीरज गुर्जर ने बूथ संख्या 151 बिहाड़ा स्कूल में मतदान किया। 1048 में से 843 ने मतदान किया, जो 80.40 प्रतिशत है।

सहाड़ा
- भाजपा प्रत्याशी लादूलाल पितलिया ने बूथ संख्या 65 नाथडि़यास में मतदान किया। 982 में से 801 ने मतदान किया, जो 81.40 प्रतिशत है।
-कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कुमार त्रिवेदी ने बूथ संख्या 57 रायपुर स्कूल में मतदान किया। 1107 में से 798 ने मतदान किया, जो 72.09 प्रतिशत है।

मांडल
- भाजपा प्रत्याशी उदयलाल भडाणा ने बूथ संख्या 207 पालड़ी में मतदान किया। 1448 में से 1276 ने मतदान किया, जो 88.12 प्रतिशत है।
-कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल जाट ने मांडल में मतदान नहीं कर आसीन्द के प्रतापपुरा में मतदान किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.