>>: नहरबंदी 30 मार्च तक स्थगित करने की मांग, लगाया धरना

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सादुलशहर. भाखड़ा नहर में 15 मार्च से प्रस्तावित नहरबंदी को 30 मार्च तक स्थगित करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सोमवार को हनुमानगढ़ में भाखड़ा नहर परियोजना के मुख्य कार्यालय का घेराव कर सांकेतिक धरना भाखड़ा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्रप्रतापसिंह ढिल्लों के नेतृत्व में लगाया गया।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कौर सिंह सिद्धू ने बताया कि भाखड़ा में 15 मार्च से प्रस्तावित नहरबंदी को 30 मार्च तक स्थगित कर नहरों में पानी प्रवाहित करने की मांग किसानों की ओर से लगातार की जा रही है, लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ओर से किसानों की इस न्यायोचित मांग को लेकर कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया जा रहा है, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को किसान हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए था। किसानों ने कहा कि 15 मार्च को नहरबंदी ली जाती है तो गेंहू की अगेती की फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी। धरने पर किसान नेता पालाराम नायक, सुखपाल सिंह मान, रोजपाल सिंह बराड़, अमनदीप सिंह, गुरमीत सिंह बराड़, सुखविन्द्र सिंह सुखी, हरदीप सिंह, जगतार सिंह, राज सिंह मान सहित बड़ी संख्या में किसान बैठे। सिद्धू ने बताया कि इस सम्बंध में 13 मार्च, बुधवार को किसान पुन: जल संसाधन विभाग कार्यालय, हनुमानगढ़ का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.