>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Indian Rail: इस शहर में ये जगह करवाएगी महल में प्रवेश व निकासी सा अहसास Wednesday 07 February 2024 04:48 AM UTC+00 अंग्रेजों के जमाने में बने पाली के रेलवे स्टेशन का रूप कई बार बदला। अब एक बार फिर इसका रूप रंग बदलने वाला है। जो रूप इस बार स्टेशन को दिया जाएगा। वह किसी महल से कम नहीं होगा। उस पर निगाह ऐसी ठहरेगी की हटाना मुश्किल होगा। इसके लिए 300 करोड़ रुपए तो स्वीकृत हो चुके हैं। तीन नक्शे बनाकर रेल बोर्ड को भेजे जा चुके हैं। अब इंतजार है, उन नक्शों की स्वीकृति का। स्वीकृति मिलने पर स्टेशन पूरी तरह से आधुनिक होने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त हो जाएगा। खास बात यह है कि अभी स्टेशन में प्रवेश व निकासी के लिए केवल एक द्वार मुख्य शहर की तरफ है। जबकि नए स्टेशन के दो द्वार होंगे। एक वृद्धाश्रम की तरफ और दूसरा मुख्य शहर के सुभाष सर्किल की तरफ। यह होगा नए स्टेशन पर |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
