>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
श्रीलंका में जम्बूरी, राजस्थान के 52 स्काउट-गाइड लेंगे भाग Wednesday 07 February 2024 03:00 PM UTC+00 Jamboree in Sri Lanka : पाली जिले से 27 सदस्यीय दल जम्बूरी में भाग लेने के लिए श्रीलंका जाएंगे। सीओ गाइड डिम्पल दवे ने बताया कि राजस्थान से 21 स्काउट, 05 गाइड, 03 यूनिट लीडर, तीन इंटरनेशनल सर्विस टीम के सदस्य और 20 वयस्क लीडर पैकेज स्कीम के तहत भाग लेंगे। राजस्थान से भाग लेने वाले 52 सदस्यों के दल का प्रतिनिधित्व सीओ स्काउट पाली गोविन्द मीना करेंगे। उन्होंने बताया कि भारत के 103 सदस्य दल में 52 संभागी राजस्थान से होंगे। राजस्थान के दल में से 27 सदस्य पाली जिले के हैं। जिसमें 11 स्काउट, 03 गाइड, 02 यूनिट लीडर और तीन इंटरनेशनल सर्विस टीम के सदस्य तथा आठ संभागी पैकेज स्कीम के तहत सहभागिता करेंगे। सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया की जिले से इस जंबूरी के लिए राज्य से सर्वाधिक संख्या 45 सदस्य द्वारा आवेदन किया गया था। इनको हुआ चयन जिले से पैकेज स्कीम के तहत ओमप्रकाश, मोहनलाल जाट, महेंद्रसिंह लखावत, चुन्नीलाल चौहान, प्रमिला शर्मा, गीता चौधरी, उर्मिला जोशी और सहायक जिला परियोजना समन्वयक एवं जिला कमिश्नर प्रकाशचंद्र सिंगारिया का चयन किया गया है। राजस्थान का 52 सदस्य दल 19 फरवरी को सांगानेर जयपुर एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना होगा। 20 फरवरी को सुबह 4 बजे कोलंबो एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। वहां से श्रीलंका जंबूरी की व्यवस्था से त्रिंकोमाली जंबूरी साइट पर ले जाया जाएगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
