>>: अवैध शराब सहित एक जाने को किया गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

इन दिनों चुनाव को लेकर शासन प्प्रशासन मुस्तैद दिखाई दे रहा है। पुलिस की ओर से जगह- जगह नाकाबंदी और चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। विधानसभा आम चुनाव 2023 को मध्यनजर नाकाबंदी के दौरान राजगढ़ पुलिस ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब व कार जब्त की है।

आनंद शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक अलवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुए निर्वाचन आयोग व पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम राजगढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पिनान नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक कार वैगनआर के चालक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेन्द सिंह 53 वर्षीय, निवासी हिंगोटा थाना बैजुपाड़ा जिला दौसा हाल निवासी 12/1 हरकेश नगर गांव तिलपत नगर फरीदाबाद हरियाणा द्वारा हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब परिवहन करने पर एक कार्टून अंग्रेजी शराब, हरियाणा मार्का (कुल 12 बोतल) तथा कार वैगनआर को जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.