>>: 'खाचरियावास तो शेखावत का विरोध करने के लिए कांग्रेस में गए'

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। सिविल लाइंस सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. गोपाल शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास पर निशाना साधा हैं। शर्मा ने कहा कि वे खाचरियावास को तब से जानते हैं जब वे नवीं-दसवीं कक्षा में पढ़ते थे और बाद में शेखावत का विरोध करने के लिए भाजपा से कांग्रेस में गए थे।


शर्मा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस की सात गारंटी को लेकर कहा कि कांग्रेस की गारंटी तो छोड़ो, खुद कांग्रेसी विवाह के वक्त लिए सात वचन ही नही निभा पा रहे। शर्मा ने कहा कि इस सरकार को वादों से ज्यादा काम करने की ज्यादा जरूरत थी, लेकिन वह इसमें पूर्ण रुप से विफल रही है।


ऐसे में अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को बदल दिया जाए। राष्ट्रवाद के नाम पर राज्य सरकार ने आमजन को छलने का काम किया है, जिसके राज में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और लोग त्राहि-त्राहि करते रहे, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब जनता ने मन बना लिया है कि इस राज को बदलकर रहेंगे।


शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा से ही राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाया और एक कदम आगे बढ़ते हुए रामसेतु को ही काल्पनिक बता दिया। यह वही लोग हैं जो राम जन्मभूमि पर कभी शौचालय, कभी अस्पताल बनाने की बात कह रहे थे, समय आ गया है कि जनता ऐसी सनातन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके।

यह भी पढ़ें : राजस्थान भाजपा का बड़ा एक्शन, चुनाव लड़ रहे दो बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.