>>: दलदल में फंसी गाय को बचाया, लाठी क्षेत्र में बैल को करवाया मुक्त

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जैसलमेर शहर स्थित जीडी कल्ला कॉलोनी के पीछे वाले हिस्से में दलदल में फंसने से एक गाय की जान सांसत में फंस गई। इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित पशुपालक ने जेसीबी की मदद से गाय को दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया। जानकारी के अनुसार यह गाय गत सोमवार से दलदल में फंसी हुई थी। उसकी जानकारी मंगलवार को मिलने पर उसे बाहर निकाला गया। शहरी गो पालक मुकेश सांवल ने बताया कि इस क्षेत्र में रीको की पत्थर इकाइयों की स्लरी वहां अवैध रूप ेसे फेंकी जाती है, जिससे वहां दलदल के हालात बन गए। इसी तरह से नगरपरिषद की तरफ से भी वहां कचरा फेंका जा रहा है, जो कि गलत है।

बैल को करवाया मुक्त
लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास रस्सियों से बंधे एक बैल को मुक्त करवाया। खेतोलाई गांव के पास एक बैल विचरण कर रहा था। बैल के आगे वाले पैर रस्सियों से बांधे हुए थे। जिससे बैल चलने फिरने में असमर्थ हो गया और रस्सियों के कारण पैरों में घाव हो गए एवं घाव में कीड़े पडऩे लगे। जब बैल को देखा तो कामधेनु सेना ग्राम प्रभारी नींबाराम, निर्मल विश्नोई सहित गोभक्त ने बैल को पकड़ा और रस्सियों को काटकर उसे मुक्त करवाया। साथ ही प्राथमिक उपचार के बाद बैल को भादरिया गोशाला के बगङुराम विश्नोई व मानसिंह के साथ गोशाला भिजवाया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.