>>: Video: चोरी करने दुकान में घुसे, दुकानदार आया तो हमला कर की मारपीट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पोकरण कस्बे के पंचायत समिति सांकड़ा कार्यालय के सामने स्थित एक सोने-चांदी की दुकान में चोरी के लिए घुसे कुछ आरोपियों ने मौके पर पहुंचे दुकानदार पर हमला कर मारपीट की। जिसे गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया गया। साथ ही घटना को लेकर स्वर्णकार समाज के लोगों ने रोष जताया और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस के अनुसार नाचना हाल स्थानीय निवासी गोपालचंद पुत्र सतीदान सोनी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके व उसके भतीजे की सोने-चांदी की दुकान पंचायत समिति के सामने स्थित है। दीपावली के अवकाश के चलते सोमवार की शाम 5 बजे उसका भतीज घेवरचंद पुत्र मुरलीधर दुकान की निगरानी करने आया। दुकान लंबी व पीछे बाड़ा होने के कारण पीछे गली में निगरानी करने गया तो दुकान के पीछे बाड़े का गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर घुसा तो कमरे व दुकान के दरवाजों के ताले भी टूटे पड़े थे। उसका भतीज दुकान के अंदर गया तो यहां प्रेम पुत्र माधाराम, प्रवीण उर्फ भाबु पुत्र श्रवण, रवि पुत्र पूनमचंद वाल्मिकी चोरी करने की नियत से दुकान के अंदर घुसे हुए थे। उसके भतीज को देखकर उन्होंने पकड़ लिया और रुपए व गहने बताने को कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर भय के कारण उसेक भतीज ने अलमारी में रखे एक लाख रुपए बता दिए तो उन लोगों ने एक लाख रुपए ले लिए। उसके भतीज ने विरोध किया तो मशीन के धारदार पार्ट से हमला किया। जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी। उसके चिल्लाने पर बाहर निगरानी के लिए खड़े सात-आठ, जो सभी वाल्मिकी समाज के थे, वे अंदर घुसे एवं जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके भतीज ने जान बचाकर जैसे-तैसे बाहर निकला तो आरोपी पीछे दौड़े और जान से मारने की नियत से रास्ता रोककर सरिये, गोमती चक्र से प्रेम व प्रवीण ने वार किया। अन्य आरोपियों ने भी पकड़कर मारपीट की। इस दौरान वाल्मिकी समाज की तीन-चार महिलाएं भी आ गई। जिन्होंने दुकान पर पत्थर फैंके एवं दुकान का स्टूल व शटर तोड़ दिया। उसका भतीज जान बचाकर पास की दुकान में घुस गया। इसके बाद शेर मोहम्मद, जितेन्द्र शर्मा व अलीशेर बीच बचाव करने आए तो जितेन्द्र शर्मा के साथ भी मारपीट की। जिससे उसे चोटें लगी। उसके भतीज को तत्काल राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। आरोपी उसके भतीज के सामने एक लाख रुपए लूटकर ले गए एवं दुकान के सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थानाधिकारी दिनेश लखावत कर रहे है।लगी भीड़, घटना पर जताया रोष

घटना की जानकारी मिलते ही स्वर्णकार समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और उपचार में सहायता की। इसके बाद समाज के लोग पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी दिनेश लखावत से मिलकर घटना पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि पूर्व में वाल्मिकी समाज के युवाओं की ओर से लोगों के साथ मारपीट व उन पर हमले की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिससे कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर थानाधिकारी लखावत ने बताया कि टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.