>>: विधानसभा चुनाव में पहली बार हुआ ऐसा, मतदान दल घर पहुंचे वोट दिलाने

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जिले में होम वोटिंग के विकल्प का चयन करने वाले पात्र मतदाताओं ने मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में पहली बार पात्र मतदाताओं (दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, गंभीर बीमारियों से पीडि़त तथा मतदान केंद्र तक पहुंचने में असक्षम) को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में होम वोटिंग के विकल्प का चयन करने वाले पात्र मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग के प्रथम चरण में 14 से 19 नवम्बर तक मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के अंतर्गत विशेष मतदान दल पात्र मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराएंगे। डॉ. यादव ने बताया कि जो मतदाता होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित रहेंगे, उनके लिए 20 व 21 नवम्बर को विशेष मतदान दल दूसरी बार विजिट करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग के लिए पात्र जिले में एक हजार 529 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से 80 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ नागरिक 1085 व 444 दिव्यांग मतदाता हैं।
गौरतलब है की होम वोटिंग के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने बीएलओ के जरिए घर-घर फार्म वितरित कराए थे। इसके तहत प्रथम दिन मंगलवार को जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिये मताधिकार का प्रयोग किया और अपने पसंद के उम्मीदवार के नाम के सामने बॉल पेन से क्रॉस या टिक मार्क लगाकर उसे सीलबंद कर मतदान पेटी में डाला।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.