>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं से बढ़ने लगी ठिठुरन Tuesday 14 November 2023 05:12 PM UTC+00 जयपुर. प्रदेश में दिवाली के बाद मौसम में ठंडक का असर दिखने लगा है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को राज्य में 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया । इसके अलावा 18 जगहों पर दिन का तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में अनेक स्थानों पर दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसी के साथ अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के मौसम में इसी तरह सर्दी बनी रहेगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
