>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
खेल प्रतियोगिताओं का उठाया आनंद Wednesday 15 November 2023 06:56 AM UTC+00 हनुमानगढ़। स्वयंसेवी संस्था एकता मंच हनुमानगढ़ का दीपावली सम्मेलन समारोह हर्ष और उल्लास के साथ सोमवार को आयोजित हुआ। शहरी कोलाहल से दूर, शांत- हरे-भरे वातावरण में रेयान कॉलेज परिसर में एकता मंच सदस्यों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने समारोह का आनंद उठाया। आगाज कार्यक्रम कागज मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। एकता मंच अध्यक्ष विनोद दुग्गल, नीलकंठ सेवा समिति अध्यक्ष अश्विनी नारंग, व्यापार मंडल हनुमानगढ़ अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल एवं रेयान कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर संतोष राजपुरोहित ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का आजाद किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन कार्यक्रम में वन मिनट शो प्रतियोगिता हुई।जिसमें सुई धागा प्रतियोगिता में यीशु नारंग व मनोज कुमार प्रथम, आशीष गोयल, देवेश नागपाल और रामचंद्र बाघला द्वित्तीय तथा हेमंत गोयल, विनोद दुगड़, सतीश गोयल तृतीय रहे। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सतीश गोयल प्रथम, यशु नारंग, गुरदीप सिंह, राजेश भूतना द्वितीय व लविश जिंगल तृतीय रहे। कप बैलून प्रतियोगिता में गुरदीप सिंह, सतीश गोयल, आशीष गोयल प्रथम, विनोद दुग्गड़, यीशु नारंग, गुरदीप सिंह द्वितीय और लविश जिंदल तृतीय रहे। चैन बनाओ प्रतियोगिता में पारस गर्ग प्रथम, विनोद दुग्गड़, संजीव गोयल व सतीश गोयल द्वित्तीय तथा यीशु नारंग तृतीय रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में श्री देवेश नागपाल प्रथम, श्री यशु नारंग द्वितीय और श्री आशीष गोयल तृतीय रहे। प्रतियोगिता में तीन भाग्यशाली विजेताओं का चयन भी लक्की ड्रा से किया गया। जिसमें प्रथम अश्विनी नारंग, द्वितीय वासुदेव गोयल और तृतीय साहिल दुग्गड़ रहे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
