>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
उदयपुर एयरपोर्ट पर अक्टूबर में बढ़ा एयर ट्रेफिक, इतने यात्रियों ने किया हवाई सफर Tuesday 14 November 2023 05:27 PM UTC+00 हवाई यात्रियों के लिहाज से अक्टूबर माह अच्छा साबित हुआ। उदयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया है कि अक्टूबर में 1 लाख 24 हजार 146 यात्रियों ने हवाई सफर किया। वहीं, सितंबर माह में 1 लाख 21 हजार 714 यात्रियों ने सफर किया था। इसमें करीब 2 हजार 432 यात्रियों का इजाफा हुआ है। लागू हुआ विंटर शेड्यूल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू हो चुका है। इसके तहत उदयपुर को 10 शहरों के लिए 22 उड़ानें मिली हैं। यह शेड्यूल 30 मार्च तक लागू रहेगा। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलूरू, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत के लिए 22 उड़ानें हैं। उदयपुर एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट की बात करें तो अक्टूबर में कुल 1042 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ। वहीं, अब दिवाली पर पर्यटकों की रौनक है। ऐसे में नवंबर में हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति - अक्टूबर - 124146 सितंबर - 121714 अगस्त - 113315 जुलाई - 106254 जून - 101866 मई - 107795 अप्रेल - 105640 मार्च - 140911 फरवरी - 158838 जनवरी - 152263 इस साल उड़ानों की स्थिति - अक्टूबर - 1042 सितंबर - 1132 अगस्त - 904 जुलाई - 872 जून - 855 मई - 955 अप्रेल - 905 मार्च - 1179 फरवरी - 1296 जनवरी - 1367 |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
