>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents |
होम वोटिंग में दूसरे दिन जिलेभर में 96 प्रतिशत मतदान Wednesday 15 November 2023 06:00 PM UTC+00 होम वोटिंग में दूसरे दिन जिलेभर में 96 प्रतिशत मतदान अजमेर. विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए होम वोटिंग जारी है। बुधवार को 555 मतदाताओं ने अपने घरों पर ही मतदान किया। चिन्हित दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता इस प्रक्रिया से 19 नवम्बर तक वोटिंग कर सकेंगे।555 ने डाले वोट जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मंगलवार से होम वोटिंग सुविधा शुरू की गई है। बीएलओ के जरिए घर-घर फार्म 12-डी वितरित कराए गए थे। होम वोटिंग के लिए सहमति प्रदान करने वाले 1858 मतदाताओं में से बुधवार के लिए चयनित 577 मतदाताओं में से 555 ने मताधिकार का उपयोग किया।कहां कितना हुआ मतदान अजमेर-उत्तर के 388 में से चयनित 87 में से 86, अजमेर-दक्षिण के 171 में से चयनित 67 में से 66, किशनगढ़ के 252 में से चयनित 40 में से 39 ने मतदान किया। पुष्कर के 250 में से चयनित समस्त 60 ने, नसीराबाद में 254 में से चयनित 58 में से 56, ब्यावर के 133 में से चयनित 75 में से 68, मसूदा के 148 में से चयनित 91 में से 82 व केकड़ी के 262 में से चयनित 99 में से 98 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
