>>: Rajasthan Chunav 2023: गहलोत का बड़ा आरोप, कहाः चुनाव में लोगों को भड़काने का काम करते हैं मोदी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Chunav 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में लोगों को जाति एवं धर्म के नाम पर भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग चुनाव में मुद्दे की बात नहीं कर केवल लोगों को भड़काने एवं ध्यान भटकाने की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: बागियों को वॉर्निंग, 2 दिन में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सरेंडर करें, नहीं तो...

गहलोत मंगलवार को कांग्रेस की गारंटी यात्रा के अगले चरण की शुरुआत के मौके पर यहां पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। विधानसभा चुनाव में मोदी के दौरे को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह मुद्दे पर बात नहीं करते और लोगों को भड़काने वाली बात करते हैं, जबकि कांग्रेस राज्य में विकास और सुशासन को लेकर चुनाव लड़ रही है। चुनाव में कांग्रेस का मुद्दा ही विकास का मुद्दा हैं जबकि ये लोग धर्म एवं जाति के नाम मुद्दे थोप रहे हैं और लोगों को भड़का रहे है जो अच्छी परम्परा नहीं है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Chunav: ऐसा क्या हुआ कि चुनाव प्रचार के दौरान सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगे बाबा बालकनाथ

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि इन लोगों को विकास के मुद्दे पर बहस करनी चाहिए, लेकिन ये धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को उलझाने का काम कर रहे हैं जो देश हित में नहीं हैं।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.