>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election Result: चुनाव जीतने को लेकर कयास शुरू, यहां ये तय करेंगे हार-जीत Monday 27 November 2023 08:28 AM UTC+00 Chomu Assembly Constituency Election Result: विधानसभा आमचुनाव 2023 के मतदान खत्म होते ही अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। मतदान के बाद शाम को उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब 3 दिसंबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, लेकिन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कौन जीतेगा, इसे लेकर अनुमान लगाए जाने लगे हैं। चाय की थड़ी हो, या फिर दुकानें सब जगह सिर्फ मतदाता एवं कार्यकर्ता जीत की गणित बैठाने में दिखे। सोशल मीडिया पर भी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत की ताल ठोकते दिखे। यहां चौमूं विधानसभा में चुनावी रण में प्रमुख पार्टी प्रत्याशियों सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा में 2 लाख 52 हजार 83 मतदाताओं में से 2 लाख 10 हजार 776 मतदाताओं ने वोट किया है। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद से ही प्रत्याशियों के समर्थक एवं मतदाता भी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का गुणा-भाग करते नजर आए। रुझानों के तहत भाजपा, कांग्रेस और रालोपा पार्टी प्रत्याशी के बीच टक्कर बताई जा रही है। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में नए चेहरे के रूप में महिला प्रत्याशी को उतारा है। रालोपा पार्टी से पिछली बार के प्रत्याशी ही मैदान में है। वहीं 2003 से पांचवीं बार भी भाजपा ने विधायक रामलाल शर्मा पर ही विश्वास जताकर मैदान में उतारा है। जो 2003, 2013, 2018 में विधायक बने हैं। चुनाव की स्थिति पर गौर किया जाए तो इस चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और रालोपा के बीच टक्कर है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी शर्मा की प्रतिष्ठा दांव पर है। लगातार दो बार जीती भाजपा यह है स्थिति |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
