>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election: गहलोत, राजे, पायलट सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट, पढ़िए क्या कहा Saturday 25 November 2023 06:54 AM UTC+00 राजस्थान में लोकतंत्र का महाउत्सव चल रहा है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए सुबह से लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वोट डालने वालों में हमारे नेता भी पीछे नहीं रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने सुबह ही मतदान करके लोगों को वोट डालने की अपील की। इस दौरान नेताओं ने खुद की पार्टी की जीत का दावा किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही है। कांग्रेस को लोगों की ओर से भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लेंगे। पार्टी उनके लिए जो भूमिका तय करेगी, वह उन्हें मंजूर होगी। साथ ही कहा कि राज्य में जीत हमारी ही होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि लोगों में अंदर करंट है। भाजपा की सरकार बन रही है। आगामी 3 दिसंबर को गहलोत जी को पता चल जाएगा। जीत कांग्रेस की होगी-पायलट पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही है। राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। एंटी इनकंबेंसी का माहौल भाजपा के खिलाफ है। केंद्र में भाजपा 10 साल से सत्ता में है जो वादे युवाओं से किए गए थे वह पूरे नहीं हुए हैं। बेरोजगार युवा सब देख रहे हैं मतदान हमारे पक्ष में जाएगा। राजस्थान में सरकार बदलने जा रही है-शेखावत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पिछले कुछ सालों में वोटिंग का ट्रेंड बदला है और अब 70 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग होती है। आने वाले समय में हमें ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। इसके लिए सरकार के साथ ही राजनीतिक पार्टियों को भी प्रयास करने चाहिए। इस बार सरकार बदलने जा रही है जनता कांग्रेस राज के भ्रष्टाचार और महिला उत्पीडऩ के मामलों से त्रस्त है। जिस तरह से राजस्थान में पेपर लीक हुए और ऐसे तमाम गड़बडि़यों से परेशान जनता इस बार भाजपा को प्रचंड बहुमत से सत्ता में ला रही है।
-राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने पिछले वादे भी पूरे नहीं कर पाई है। इस बार भी 7 गारंटियों के फेर में उलझ कर रह गई है। जनता इस बार इनके चक्कर में नहीं आएगी, काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। -सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए मतदाताओं ने मानस बना लिया है। राजस्थान में भाजपा की सुशासन वाली सरकार बनेगी। इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और किसानों में समृद्धि आएगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
