>>: पुलिस की 14 टीमों ने 57 जगह दबिश देकर 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

रायसिंहनगर. पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए बुधवार अलसुबह एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एसपी राजेंद्र कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर बुटोलिया व पुलिस उपअधीक्षक अन्नु बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस थानों पुलिस के द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। पुलिस उपअधीक्षक अन्नु बिश्नोई ने बताया कि सर्किल क्षेत्र के रायङ्क्षसहनगर, मुकलावा, समेजा व श्री बिजयनगर पुलिस थाना क्षेत्रों में 5 पुलिस थानों की 14 टीमें बनाकर 57 स्थानों पर दबिश दी गई। इसमें कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पूर्व में एनडीपीएस, हिस्ट्रीशीटर, आर्मस एक्ट, मारपीट, अवैध शराब, लूट, चोरी के सहित अन्य मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि रायङ्क्षसहनगर पुलिस थाना में तीन टीमों का गठन कर 15 जगह दबिस देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
—— इनको किया गिरफ्तार—-
जोगेन्द्र सिह पुत्र फोजा सिह जाति रायसिख निवासी 85 आरबी, हरजिन्द्र सिह पुत्र अमरीक सिह जाति रायसिख निवासी 85 आर बी, लखविन्द्र सिह पुत्र गुरमुख सिह जाति रायसिख निवासी 85 आरबी, संजय कुमार पुत्र रामकुमार जाति नायक निवासी ततारसर 50 एनपी, अनिल पुत्र संतलाल जाति नायक उम्र 19 साल निवासी 8 एमके ढाणी, विरेन्द्र पुत्र बंशीलाल जाति नायक निवासी भादवावाला, समीर पुत्र विनोद कुमार जाति बाल्मिकी निवासी वार्ड नं 33 , सुरेन्द्र सिह पुत्र जसवीर सिह जाति मजबीसिख निवासी वार्ड नं 10, विजय सोनी पुत्र खैरातीलाल जाति सोनी निवासी वार्ड नं 08, दिनेश कुमार पुत्र पप्पुराम जाट निवासी 83 आरबी को गिरफ्तार किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.