>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Politics : क्या MLA रविंद्र सिंह भाटी लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे? आ गई ये बड़ी और लेटेस्ट अपडेट Tuesday 05 March 2024 08:27 AM UTC+00 लोकसभा चुनाव के लिए जहां कांग्रेस और भाजपा अपने 'जिताऊ' उम्मीदवार तलाशने में व्यस्त है, वहीं इन सभी से इत्तर, कई चर्चित नेता निर्दलीय भी ताल ठोकते दिख सकते हैं। राजस्थान से निर्दलीय चुनाव मैदान की फहरिस्त में एक नाम अचानक से चर्चा में आया है। ये हैं बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रविंद्र सिंह भाटी। विधायक रविंद्र सिंह भाटी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जारी अटकलों के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में भाटी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव व वरिष्ठ नेता उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ दिख रहे हैं। ![]() भाटी और बेनीवाल के बीच ये मुलाक़ात जोधपुर के बोरानाडा स्थित बेनीवाल के आवास की बताई जा रही है। इस मुलाक़ात और तस्वीर के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चाएं हैं कि भाटी आरएलपी के समर्थन के साथ निर्दलीय ही लोकसभा चुनाव मैदान में ताल ठोक सकते हैं। भाटी अगर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो उनका सामना बाड़मेर के घोषित उम्मीदवार कैलाश चौधरी से होगा। भाजपा ने चौधरी पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट थमाया है। मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तक की ज़िम्मेदारी संभालने के साथ ही चौधरी भाजपा के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं। ऐसे में चौधरी और भाटी के बीच टक्कर ज़ोरदार रह सकती है। वहीं बाड़मेर सीट पर कांग्रेस पार्टी किसे टिकट थमाती है, ये देखना भी दिलचस्प रहेगा।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

