>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बाड़मेर में 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवा, फिर जैकेट-स्वैटर आ गए बाहर Tuesday 05 March 2024 04:06 PM UTC+00
थार में चल रही सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिनों से लगातार रात का पारा 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सर्दी एक बार फिर लौट आई है। गर्मी की सीजन शुरू होने के बाद तेज सर्दी पडऩे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाड़मेर में मंगलवार को दिन में 12-15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम के मिजाज बाड़मेर में ठंडे बने हुए है। सुबह और शाम को सर्दी का सितम और बढ़ रहा है। कड़ाके की सर्दी के कारण मंगलवार को दिन में भी स्वैटर-जैकेट पहनने पड़े। एक बार फिर से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। अलाव तापकर राहत के जतन हो रहे है। हवा ने लगाई पारे पर लगाम पिछले दो दिनों से सर्द हवा के कारण पारे की उड़ान पर लगाम लगी हुई है। मार्च महीने में भी न्यूनतम तापमान लगातार दो दिनों से 10 डिग्री से कम दर्ज हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.9 व न्यूनतम 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। रात-दिन का तापमान सामान्य से क्रमश: 7 व 5 डिग्री कम रहा है। यह स्थिति बाड़मेर में गत तीन दिनों से बनी हुई है। आगे क्या... मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 7 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी प्रारंभ होगी। आसमान में बादलों की हल्की आवाजाही चलेगी। इस दौरान रात और दिन के पारे में बढ़ोतरी होगी। इस बीच 11 मार्च तक न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
