>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जमीन पंजीकरण के सौदागर ऐसे जाएंगे जेल Saturday 20 January 2024 06:01 AM UTC+00 सरकार की साख पर बट्टा लगाने वाले 4 प्रभारी उप पंजीयक समेत 9 कर्मचारी निलंबित - हरियाणा, यूपी, दिल्ली की जमीनों की पावर ऑफ अटॉर्नी की थी, एक उप पंजीयक पहले हो गया था निलंबित, वह रिटायर भी हुआ - अभी 2 उप पंजीयक, 11 कर्मचारियों को निलंबित करना बाकी, ये बचाव के लिए रास्ते ढूंढ रहे, कुछ पर वित्त विभाग करेगा कार्रवाई - एक हजार जमीनों के किए गए रजिस्ट्रेशन, करोड़ों के हुए वारे-न्यारे, नेताओं का भी इन पर हाथ बताया जा रहा, वित्त विभाग पूरी तरह नहीं जागा हरियाणा, यूपी, दिल्ली की जमीनों की अलवर जिले में पावर ऑफ अटॉर्नी करने वाले 7 सब रजिस्ट्रार में से 4 को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अन्य 5 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। अभी 2 उप पंजीयक व 11 कर्मचारियों पर कार्रवाई होना बाकी है। बताया जा रहा है कि बचे लोग अपने बचाव के लिए रास्ते तलाश रहे हैं। वित्त विभाग अभी पूरी तरह नहीं जाग रहा है। कुछ कार्रवाई उनके स्तर से होनी हैं और कुछ दूसरे स्तर से। अभी इन सभी पर रिपोर्ट करवाई जानी है लेकिन उसके लिए हाथ नहीं बढ़ाया गया।
आईजी अजमेर ने की कार्रवाई आईजी अजमेर की ओर से शुक्रवार को कोटकासिम के उप पंजीयक विक्रम सिंह व लिपिक भोलाराम को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह बहरोड़ की उप पंजीयक कृष्णा देवी, कार्यालय लिपिक हरिपाल सिंह को निलंबित किया गया है। डीआईजी स्टांप मुकेश कैथवाल का कहना है कि कुछ कार्रवाई वित्त विभाग, कुछ आईजी कार्यालय व कुछ जिला प्रशासन की ओर से की गई हैं।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
