>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के आरोपी को जेल भेजा Wednesday 20 December 2023 05:18 PM UTC+00 न्यायालय ने शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को प्रकरण में बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। विशिष्ट लोक अभियोजक हितेश जैन ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी रेलवे कॉलोनी निवासी शाहिद अली को सुनवाई के बाद जेल भेज दिया।प्रकरण के अनुसार पीड़ित महिला ने शहर एसपी को एक परिवाद दिया था। इसमें बताया था कि वह एक बैंक में कार्यरत थी। वर्ष 2022 में आरोपी शाहिद से उसका परिचय हुआ। दोनों के बीच अच्छी जान पहचान हो गई। आरोपी एक दिन बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ पिलाकर उससे बलात्कार किया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और बहलाता रहा। बाद में आरोपी उससे बलात्कार करता रहा। उसके अश्लील फोटो खींचकर उसे कई बार धमकाया और उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। आरोपी ने महिला के घर जाकर भी छेड़छाड़ और मारपीट की। उसने इस संबंध में रिपोर्ट संबंधित पुलिस थाने में दी तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद प्रार्थना पत्र शहर एसपी को 14 दिसम्बर को दिया। एसपी के निर्देश के बाद उक्त प्रकरण में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उप अधीक्षक (एससी एसटी सेल) लोकेंद्र पालीवाल ने अनुसंधान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
