>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नेशनल हाइवे पर नहीं हो अतिक्रमण, यातायात नियमों की सख्ती से हो पालना : डॉ. यादव Wednesday 27 December 2023 07:52 AM UTC+00 नागौर जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कहा कि सडक़ हादसों को रोकने के साथ वाहन चालकों का सफर सुरक्षित हो, इसके लिए मुस्तैदी से काम करने की आवश्यकता है। कलक्टर यादव ने एनएच के अधिकारियों को शहर के विजय वल्लभ चौक से मूण्डवा चौराहे होते हुए मानासर तक हो रहे फोरलेन सडक़ निर्माण कार्य, बीकानेर फाटक पर आरओबी निर्माण कार्य एवं नागौर से गोगेलाव तक फोरलेन कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करवाने तथा मानासर आरओबी का अधूरा कार्य पूरा करवाने करवाने के निर्देश दिए। कलक्टर ने अधिशासी अभियंता को बीकानेर-नागौर सडक़ मार्ग पर सडक़ सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा प्रभारी अधिकारियों को सडक़ के पास स्थित नजदीकी अस्पतालों व ट्रोमा सेंटर की दूरी व जानकारी के विवरण बोर्ड लगाने एवं सडक़ किनारे उगी बबूल की झाडिय़ां हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे की सडक़ों पर अतिक्रमण नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाएं। इन बिन्दुओं को लेकर बैठक में कलक्टर के स्पष्ट निर्देश - एनएच 62 पर सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस मार्ग पर लोक परिवहन बसों तथा यातायात भार अधिक होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। - सडक़ किनारे लगे ढाबों, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने, सडक़ किनारे अतिक्रमण आदि को लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
चालकों का नियमित हेल्थ चेकअप हो |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
