>>: हड्डी व कंकाल की नहीं मिली डीएनए रिपोर्ट तो पुलिस ने फिर लिखा पत्र

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

नागौर. करीब पांच महीने पहले मुंदियाड़ गांव की अंगोर भूमि पर मिली हड्डी व खोपड़ी के डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। पुलिस ने इसके लिए अजमेर स्थित एफएसएल लैब के जिम्मेदारों को इस बाबत फिर से पत्र भेजा है। गौरतलब है कि जुलाई में मुंदियाड़ तालाब के निकल कंकाल व हड्डी मिली थी, जिसे गुमशुदा विनीत (12) की मानी जा रही थी। इसके लिए ही उसके डीएनए परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट नहीं मिली तो पिछले दिनों मूण्डवा सीओ धन्नाराम ने अजमेर स्थित एफएसएल लैब के जिम्मेदारों को इस बाबत पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि गुमशुदा विनीत का कंकाल व हड्डी पूरी तरह मान लेने के लिए रिपोर्ट का मिलना जरूरी है। इस मामले की अन्य कार्रवाई भी इसके बिना अटक गई है। ऐसे में अतिशीघ्र रिपोर्ट दी जाए। इस पत्र को भेजे भी कई दिन बीत गए, लेकिन रिपोर्ट है कि आ ही नहीं रही।

बिना डीएनए रिपोर्ट के हड्डी व खोपड़ी का कंकाल विनीत के होने पर संशय बना हुआ है। विनीत किसी जानवर का शिकार हुआ अथवा उसकी हत्या हुई, इसका भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही यह भी साफ नहीं हो पाया कि विनीत जिंदा है या मर गया। उसके परिजन भी डीएनए रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मुंदियाड़ निवासी श्रवणराम का पुत्र विनीत 18 जुलाई को घर से लापता हो गया था। भावण्डा थाने में इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई। तलाशी के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। करीब पंद्रह दिन बाद मुंदियाड़ तालाब के निकट रेवड़ चराने वाले बच्चों को कंकाल/हड्डी दिखी। बच्चे विनीत की गुमशुदगी के बारे में जानते थे इसलिए परिवार को सूचित किया। परिजन प्रथम दृष्ट््या इसे विनीत की मान गए।

बताया जाता है कि कंकाल करीब पंद्रह दिन पुराना था, एक थैली में मिले कपड़े के आधार पर कंकाल विनीत का होने की बात कही जा रही थी। जब मामला उलझता दिखा तो तत्कालीन एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर सीओ धन्नाराम ने डीएनए परीक्षण के लिए सेम्पल भेज दिए। इसकी रिपोर्ट तीन महीने तक नहीं आई पाई तो फिर से इस संबंध में लैब में पत्र भेजा गया। अजमेर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला को पुलिस का यह चौथा पत्र है। थैली में मिले कपड़े और प्रारंभिक जांच विनीत के साथ किसी बुरी घटना के संकेत दे रहे थे।

यह भी माना जा रहा है

गत 18 जुलाई को किसी दुकानदार ने विनीत के पैसे चुराने की शिकायत उसके पिता श्रवणराम से की। इस पर श्रवणराम ने उसे डांटा तो वह थैली में कपड़े लेकर मुंदियाड़ तालाब के पास पहुंच गया। यहां काफी देर तक बच्चों के साथ खेलता रहा, उसके बाद गायब हो गया। दूसरे दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई तो पुलिस ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिला। बाद में पांच अगस्त को कंकाल मिला। उसे विनीत का होने की बात कही गई। हालांकि तब से पुलिस भी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

इनका कहना

अब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं मिली है, पिछले दिनों एक और पत्र अजमेर स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है।

-धन्नाराम, सीओ, मूण्डवा, नागौर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.