>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Gogamedi Murder Case: शूटर्स सहित सातों आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट, इसी जेल बंद हैं कई खूंखार अपराधी Wednesday 20 December 2023 09:37 AM UTC+00 श्रीकरणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या के 7 आरोपियों को राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) ने अजमेर की घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में दाखिल करवाया। एनआईए ने प्रकरण में पड़ताल के बाद आरोपियों को सोमवार को जयपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 2 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ ने बताया कि सोमवार देर रात एनआईए के अफसर कड़ी सुरक्षा में हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर रोहित राठौड़, नितिन फौजी के साथ सहयोगी रामवीर, उधमसिंह, भवानीसिंह, राहुल सिंह, संदीप उर्फ वीरेंद्र को लेकर घूघरा हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची। गहन तलाशी के बाद सातों आरोपियों को जेल में दाखिल कराया गया। पांच दिन से थे रिमांड पर यह भी पढ़ें : एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया, पुलिस ने शूटरों को किस तरह पकड़ा, एक चूक पड़ी भारी कैदियों का आंकड़ा अब 211 के पार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
