Vikas Bharat Sankalp Yatra Camp Alwar: भारत सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत 27 व 28 दिसम्बर को जिले की नगर पालिका क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर कैम्पों का आयोजन होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 27 दिसम्बर को नगर पालिका क्षेत्र गोविन्दगढ़ के नगर पालिका कार्यालय एवं मालाखेडा के नगर पालिका कार्यालय मालाखेडा स्टेशन में तथा 28 दिसम्बर को नगर पालिका क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं इकोलॉजी पार्क लक्ष्मणगढ़ में कैम्प आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 27 दिसम्बर को पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत बडोदाकान व गंज नूरपुर तथा 28 दिसम्बर को बहतूकलां व जाडला में कैम्प आयोजित होंगे। इसी प्रकार 27 दिसम्बर को पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ की ग्राम पंचायत हसनपुर व हरसाना तथा 28 दिसम्बर को बचगांवा व नारनौल खुर्द में, 27 दिसम्बर को पंचायत समिति रामगढ़ की ग्राम पंचायत चीडया व रसगण तथा 28 दिसम्बर को हाजीपुर व डाबरी में, 27 दिसम्बर को पंचायत समिति मालाखेडा की ग्राम पंचायत बडेर व भडकोल तथा 28 दिसम्बर को चौमू व केरवावाल में, 27 दिसम्बर को पंचायत समिति उमरैण की ग्राम पंचायत जटियाना व ठेकडा तथा 28 दिसम्बर को कस्बा डेहरा व हाजीपुर में, 27 दिसम्बर को पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत पिनान व कानेटी तथा 28 दिसम्बर को गढीसवाईराम व बहडकोकलां में. 27 दिसम्बर को पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत भूरियावास व झिरी तथा 28 दिसम्बर को पंचायत समिति राजगढ़ की ग्राम पंचायत गोलाकाबास व ब्रिरकड़ी में कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि एक दिन में दो कैम्प आयोजित होंगे तथा बैन मध्यान्ह पूर्व के कम्प में पहुंचकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। इसके पश्चात वैन मध्यान्ह पश्चात में आयोजित कैम्प में जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कैम्प प्रातः 9 बजे से साय 6 बजे तक आयोजित होंगे।