>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लैब डे पर विद्यार्थियों ने मॉडल की लगाई प्रदर्शनी, वैज्ञानिक दृष्टीकोण पैदा करने में प्रयोगशाला को बताया अहम Sunday 10 December 2023 05:25 AM UTC+00 राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद एवं शासन सचिव स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार राजस्थान के राजकीय विद्यालय में शनिवार को लैब दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विद्यालयों मे उपलब्ध भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान , चित्रकला, गृह विज्ञान आदि विषयों की प्रयोगशालाओं का जिले के 132 विद्यालयों में ब्लॉक एवं जिला स्तर के 42 शिक्षा अधिकारियों की ओर से अवलोकन एव संबलन किया गया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चौथमल चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिरोंज, मंडावर व हथोना में लैबों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा टोंक श्योप्रसाद मीणा ने बताया कि प्रयोगशाला कक्ष की उपलब्धता, उपकरणों की उपलब्धता, मानकीकरण, गुणवत्ता और प्रयोगशाला की उपयोगिता, वार्षिक कार्य, योजना व समय विभाग चक्र का अवलोकन किया गया। बालकों में वैज्ञानिक ²ष्टिकोण पैदा करने में प्रयोगशाला की अहम भूमिका होती है । प्रयोगशाला के द्वारा बालक करके सीखना के सिद्धांत पर कार्य करता है एवं अपने ज्ञान को स्थायित्व प्रदान करता है। नो बैग डे के अवसर पर शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई में लैब डे मनाया गया। प्राचार्य देवेंद्र पाल ङ्क्षसह ने प्रयोगशाला के महत्व बताया। लैब-डे पर शनिवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक टोंक सीताराम गुप्ता ने छान स्थित विद्यालय में संबलन निरीक्षण किया। स्वामी विवेकनन्द राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायङ्क्षसह में लैब डे मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश कुर्मी, विशिष्ठ अतिथि शिवराज कुर्मी (साहित्य मंच टोडारायङ्क्षसह) रहे। प्रणानाचार्य निपूण सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में लैब डे पर विद्यार्थियोंं की ओर से बनाए गए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
