>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Cabinet Minister List : भजनलाल कैबिनेट में बनेंगे कितने मंत्री, अभी-अभी आया ऐसा बड़ा अपडेट, इतने नाम तय Wednesday 27 December 2023 03:13 AM UTC+00 Rajasthan Cabinet Minister List प्रदेश में भजनलाल सरकार के लिए मंत्रिमंडल का गठन चुनौतिपूर्ण बना हुआ है। वजह है कि मंत्रिमंडल में युवा, पहले बार जीते और वरिष्ठ विधायकों के गठजोड़ को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। सीएम शपथ लेने के बाद दो बार दिल्ली दौरा भी कर चुके हैं, लेकिन मंत्रिमंडल की संख्या और चेहरे दोनों ही तय नहीं हो पा रहे हैं। अब बताया जा रहा है कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में जम्बो मंत्रिमंडल बनाया गया है, उसी तर्ज पर राजस्थान में भी बड़ा मंत्रिमंडल बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। यही वजह है कि आलाकमान ने अभी तक प्रदेश के मंत्रिमंडल को हरी झंडी नहीं दी है। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि जल्द मंत्रिमंडल की गठन की सूचना दे दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में नियमानुसार सीएम सहित 13 का मंत्रिमंडल हो सकता है। वहां भाजपा सरकार ने सीएम सहित 12 मंत्री बना दिए हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में सीएम सहित 34 का मंत्रिमंडल हो सकता है। यहां सीएम सहित 31 मंत्री बनाए जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा आलाकमान यही प्रयोग राजस्थान में करने पर विचार कर रहा है। ऐसा हुआ तो प्रदेश में मंत्रिमंडल में 30 में से 25 से 27 के बीच चेहरे शामिल हो सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित 3 बन चुके हैं। ऐंसे में करीब 23 से 24 मंत्रियों को और शपथ दिलाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet Minister List: भजनलाल मंत्रिमंडल के सस्पेंस से उठा पर्दा, ये बनेंगे मंत्री, लिस्ट तैयार राजभवन में तीन दिन से तैयारी कर रखी यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच विधानसभाध्यक्ष की राज्यपाल से मुलाकात |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
