>>: Rajasthan Chunav Results Live Update : उदयपुर की 8 विधानसभा सीटों पर जानें कहां-कौन चल रहा आगे, कौन-सी पार्टी ले रही लीड

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत 25 नवम्बर को हुए मतदान के बाद पिछले एक सप्ताह से ईवीएम में लॉक प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कुछ ही देर में खुलने वाला है। मतगणना मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्टस् कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो गई है।

अब तक आए परिणामों में उदयपुर की 8 विधानसभा सीटों पर उदयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी फूलसिंह मीणा 1912 वोट से, उदयपुर शहर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ 2370 वोट से, गोगुंदा से भाजपा के प्रताप भील 3701 वोट से, झाड़ोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी 7490 वोट से, खेरवाड़ा से बीटीपी प्रत्याशी प्रवीण कुमार परमार 1059 वोट से, मावली से भाजपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पालीवाल 1864 वोट से, वल्लभनगर से भाजपा प्रत्याशी उदयलाल डांगी 3927 वोट से, सलूम्बर से भारत आदिवासी पार्टी प्रत्याशी जितेश कुमार मीणा 219 वोट से आगे चल रहे है।

गौरतलब है कि उदयपुर में 8 विधानसभा सीटों के लिए कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में कुल 74.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना के दौरान सबसे पहले उदयपुर शहर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम सामने आएगा, जबकि सलूम्बर का रिजल्ट सबसे अंत में स्पष्ट होगा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.