>>: Rajasthan VidhanSabha Chunav Result Live : नवें राउंड में जैसलमेर से भाजपा के छोटूसिंह भाटी व पांचवें राउंड में पोकरण से भाजपा के प्रतापपुरी आगे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जैसलमेर. विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना रविवार को सुबह शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ रहे हैं, चुनाव परिणाम जानने की उत्सुकता चरम पर देखने को मिल रही है। रोचक, रोमांचक और सीधे मुकाबलों में अब तक 9 चरणों में जैसलमेर सीट पर भाजपा व पोकरण सीट पर 5 चरणों में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। जैसलमेर सीट पर भाजपा के छोटूसिंह भाटी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रूपाराम से 11530 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के छोटूसिंह को 55785 और कांग्रेस के रूपाराम को 44255 मत मिले हैं। चुनावी मैदान में सात अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। उधर, पोकरण सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रतापपुरी अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शाले मोहम्मद से 10280 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनावी मैदान में चार अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। शाले मोहम्मद को 17323 और प्रतापपुरी को 27603 वोट मिले हैं। जिले की हॉट सीट पोकरण सहित जैसलमेर के पल-पल की जानकारी को लेकर धड़कने तेज हो रही है। वैसे दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी तकदीर के वोट रविवार को खुलेंगे। सीमांत जिले में 3 लाख 92 हजार 489 मतदाताओं ने मताधिकार का किया प्रयोग किया। जैसलमेर विधानसभा में 77.56 और पोकरण क्षेत्र में 87.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस तरह से जिले में कुल 82.36 प्रतिशत मतदान हुआ।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.