>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023 : चुनाव में इस बार कितने फीसद नोटा वोट पड़े, जानकर रह जाएंगे दंग Tuesday 05 December 2023 05:13 AM UTC+00 Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार भी 7 प्रत्याशियों की हार-जीत का अंतर एक हजार से कम वोट का रहा, लेकिन प्रदेश में नोटा पर डाले गए मतों का आंकड़ा 3.82 लाख से अधिक पहुंच गया। लगातार तीसरी बार नोटा का आंकड़ा घटा है, जबकि नोटा का प्रावधान जनता को प्रत्याशियों को नकारने का मौका देने के लिए दिया गया था। अब कहा जाने लगा है कि नोटा वोट डालने का मतलब है किसी प्रत्याशी को जीतने का अवसर देना। नोटा को 0.96 प्रतिशत वोट मिले हैं। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में नोटा वोट की संख्या 5 लाख 89 हजार के करीब थी, इसके अगले चुनाव में यह आंकड़ा 4 लाख 67 हजार 785 रह गया। वर्ष 2018 में कुल वोट का 1.33 प्रतिशत नोटा वोट थे, 15 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में नोटा वोट प्रत्याशियों की हार-जीत के अंतर से अधिक थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
