>>: राजस्थान में ऐसा हो सकता है नया मंत्रिमंडल, इन नामों पर लग सकती है मुहर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के साथ ही कयासों का दौर भी तेज हो गया है। सीएम के साथ-साथ नए मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इसमें कई नए चेहरों के साथ पुराने दिग्गजों को भी शामिल किए जाने की चर्चा है। मंत्रियों की फेहरिस्त में किरोड़ी लाल मीणा को भी शामिल किए जाने की चर्चा है। मीणा वसुंधरा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

इसके अलावा पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, कालीचरण सराफ, श्रीचंद कृपलानी, मदन दिलावर, अनिता भदेल, अजय सिंह किलक जैसे चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भजनलाल, जितेंद्र गोठवाल, पुष्पेंद्र सिंह बाली, बाबू सिंह राठौड़, कुलदीप धनखड़, हंसराज पटेल, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी, सुमित गोदारा और जोगेश्वर गर्ग सहित कई अन्य विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। कैलाश वर्मा, कल्पना देवी, महंत प्रतापपुरी सहित कई अन्य विधायकों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।


सीएम सहित 30 हो सकते हैं मंत्री

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 विधायक हैं। इसका 15 प्रतिशत यानि 30 मंत्री बन सकते हैं। इसमें सीएम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के दौरान कुछ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन सभी नाम केंद्रीय स्तर पर तय होंगे।

 

यह भी पढ़ें:-राजस्थान का नया सीएम कौन ? असमंजस बरकरार, मंथन हुआ तेज

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.