>>: Sukhdev Singh Gogamedi murder case के मास्टर माइंड सपंत नेहरा को किससे सता रहा मौत का खौफ, बीबी कोर्ट पहुंची बोली उन्हें जेल में ही रहने दें.....

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Gangstar Sampat Nehara: पहले जुर्म करो और फिर पुलिस से डरो......। पहले कारोबारियों और नेताओं से रंगदारी मांगो, हत्याएं करो, लूटपाट करो और फिर जब पुलिस पूछताछ के लिए डरे तो कोर्ट पहुंच जाओ.....। हद है। राजस्थान पुलिस के डर से एक और गैंगस्टर का परिवार कोर्ट पहुंचा है। इस बार सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्या आरोपी की पत्नी ने कोर्ट में राजस्थान पुलिस की पूछताछ के खिलाफ अर्जी दी है। आरोपी संतप नेहरा से पूछताछ के लिए पुलिस उसे जयपुर ला सकती है, वह फिलहाल पंजाब की जेल में है। लेकिन पत्नी और उसे एनकाउंटर का डर सता रहा है, इस लिए कोर्ट में अर्जी देकर वीडियो कांफ्रेंसिंक के जरिए पेशी कराए जाने की मांग की है। बात राजस्थान पुलिस की बात की जाए तो एक साल में राजस्थान पुलिस ने अलग अलग केस में करीब सत्तर बदमाशों को गोली मारी या फिर उन पर हमला किया। इन आरोपियों ने पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश की थी।

संपत नेहरा... पांच राज्यों में नामी गैंगस्टर, लॉरेंस विश्नोई का खास.... अब सता रहा डर
लॉरेंस विश्नोई का राइट हैंड माना जाने वाला संपत नेहरा अपराध की दुनिया में बड़ा नाम है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में दर्जनों केस दर्ज हैं। संपत पर लाखों रुपयों का इनाम भी था। सलमान खान को मारने के लिए उनके बंगले तक जा पहुंचा संपत नेहरा फिलहाल चंडीगढ़ में जेल मंे बंद है। हाल ही में जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में उसका नाम सामने आने पर पुलिस उससे पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इस बीच उसकी पत्नी ने पंजाब - हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दी है कि पुलिस पूछताछ के लिए संपत को लेकर जाएगी तो उसकी हत्या हो सकती है। ऐसे में वीडियो कॉलिंग पर ही पूछताछ की जाए, हांलाकि अभी इस अर्जी पर कोर्ट का जवाब सामने नहीं आया है।

इससे पहले ये सात गैंगस्टर भी हत्या के डर से सहम गए, लेकिन जब खुद कांड किए तो निडर थे....
राजस्थान पुलिस का खौफ कहें या फिर और कोई कारण......। देश के कई राज्यों में नामी रहे ये गैंगस्टर भी बड़ी वारदातें करने के बाद पुलिस के खौफ से डरते रहे, उनको मौत का डर सताता रहा। इनमें से कुछ तो पेशी पर जाने से पहले बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते थे। इस तरह की जैकेट पहनने वालों में गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का नाम सबसे आगे था। उसके बाद राजू ठेहट को भी कई मामलों में कोर्ट के अंदर बुलट प्रूफ जैकेट पहने देखा गया। अलवर जिले की पुलिस हवालात से फरार हुए गैंगस्टर पपला गुर्जर को भी पेशी पर जाने के दौरान हत्या का डर सताया था, वकील ने वीडियो कांफ्रंेसिंग की मांग की थी। सबसे बड़ा गैंगस्टर लॉरेंस भी राजस्थान आने से बचाना चाहता था, उसने भी वकील कि जरिए वीडियो पर पेशी की मांग की थी। हरियाणा का कथित गौ रक्षक मोनू मानेसर भी वीडियो के जरिए पेशी की मांग करता था। भरतपुर में हुए कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपियों ने भी वीडियो के जरिए पेशी की मांग की थी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.